Unique Business Idea : हमारे देश में काफी सारे लोग आज भी बिजनेस कर रहे हैं। लेकिन हर बिजनेसमैन की शुरुआत अलग से होती है और अपनी एक अलग कहानी होती है। लेकिन पूरी दुनिया को तब पता चलती हो जब वो पूरी तरह से सफल होता है। इसलिए आइए आज भी हम आपको एक ऐसे ही बिजनेस की कहानी बताते हैं। जिसने शुरुआत तो महज 10 हजार से की थी, लेकिन आज वो एक करोड़पति इंसान बन गए है।
कल्पेश के Unique Business Idea की कहानी
आज हम आपको जिस बिजनेसमैन की कहानी बताने जा रहे हैं उनका नाम है कल्पेश रामोलिया। कल्पेश गुजरात के राजकोट जिले के रहने वाले हैं। कल्पेश बताते हैं कि बचपन में वो पढ़ाई लिखाई में कोई खास नहीं थे। इसी के चलते वो अच्छी पढ़ाई लिखाई या किसी तरह की डिग्री पूरी नहीं कर पाए थे। लेकिन उनका एक सपना था कि वो बड़े होकर एक बिजनेसमैन ही बनेंगे।
ये भी पढ़ें: बचपन की यादों से शुरू किया करोड़ों का बिजनेस | Ravi & Anuja Kabra Success Story
शुरू किया कूलर का बिजनेस
इसके बाद कल्पेश ने विचार किया कि क्यों ना एक कूलर का बिजनेस शुरू किया। जिसके लिए उन्होंने शुरुआत में 10 हजार रुपए इन्वेस्ट किए। साथ ही अपने घर के एक कमरे से ये बिजनेस शुरू किया। यहां पर वो जरूरत के हिसाब से लोगों के लिए कूलर बनाते और फिर उसे अपने आसपास के बाजारों में सप्लाई कर देते। समय बीतने के साथ लोगों को उनके कूलर काफी ज्यादा पसंद आने लगे।
यह भी पढ़ें: Paisa Jitne Wala Game 2025, रोज ₹970 कमाओ गेम खेलकर
आज 150 करोड़ का टर्नओवर
कल्पेश का जब से ये Unique Business Idea आगे बढ़ा तो उन्होंने, इसेएक कंपनी का रूप दे दिया। जिसका नाम ‘राज कूलिंग सिस्टम’ (Raj Cooling System) रखा। उन्होंने अपने इस बिजनेस को आज 32 देशों तक विस्तार दे दिया है। साथ ही उनके पास आज 5 हजार से ज्यादा डीलर मिलकर काम कर रहे हैं। इसके अलावा आज उनके बिजनेस का हर साल 150 करोड़ का टर्नओवर आ रहा है। जिससे वो लोगों की सैलरी देते हैं। साथ ही लोगों को क्वालिटी (Quality) देने में सफल हो पाते हैं।
यह भी पढ़ें: Meta AI से पैसे कैसे कमाएं – जानिए 2025 के 7 सबसे आसान और नए तरीके!
शुरुआती के 2 साल बहोत कठिनाइयों से गुजरा
कल्पेश बताते हैं कि उनके लिए शुरुआती दो साल काफी कठिन काम रहा। क्योंकि इस दौरान वो पूरी मेहनत तो करते थे। लेकिन उनकी उस तरह से आमदनी नहीं होती थी। लेकिन उन्हें अपने काम पर भरोसा था कि एक ना एक दिन उनका ये बिजनेस आगे बढ़ जाएगा। जिसके बाद लोग उनकी भी मिसाल देने का काम करेंगे।
कल्पेश ने ग्रेट खली को बनाया ब्रांड अम्बेसडर
द ग्रेट खली (The Great Khali) का नाम आप सभी ने सुना होगा। उनकी कंपनी का प्रचार प्रसार आज वही करते हैं। क्योंकि वो चाहते हैं कि उनकी कंपनी को और भी ज्यादा लोग जानें। जिससे उनकी कंपनी के कूलर और पंखे और ज्यादा बिके। हालांकि, जब उन्होंने अपनी कंपनी की शुरुआत की थी तो इन सब चीजों के बारे में सोचा तक नहीं था। क्योंकि उस समय तो उनके पास महज 10 हजार रूपए थे और कंपनी के नाम पर एक 10 बाय 10 का कमरा था।
ये भी पढ़ें: Prompt Engineering से पैसे कैसे कमाएं? जानिए 6 सबसे बेहतरीन तरीके!
कल्पेश का काम करने का यूनिक तरीका
कल्पेश का काम करने का तरीका आज सबसे अलग है। वो सबसे पहले देखते हैं कि ग्राहकों को किस तरह की चीज की जरूरत है। इसके बाद देखते हैं कि उसके अंदर क्वालिटी कैसे दी जा सकती है। इसके बाद उसके ऊपर काम करते हैं। क्योंकि कोई भी कंपनी केवल ग्राहकों के प्यार से ही आगे बढ़ाई जा सकती है। इसलिए उनका पहला मकसद यही रहता है कि हमेशा वो ग्राहकों के हिसाब से काम करें, साथ ही जो भी चीज बनाए उसके अंदर क्वालिटी का पूरा ध्यान रखें। जिसके कारण आज वो इस मुकाम को हाशिल कर पाए है।