अगर आप एक मिड-साइज़ लग्ज़री SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो दो गाड़ियाँ जरूर आपके दिमाग में होंगी – Audi Q5 vs BMW X3 2025। दोनों ही गाड़िया अपनी अपनी जगह बेस्ट हैं, और परफॉर्मेंस, लग्ज़री, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के मामले में काफी मजबूत हैं। लेकिन सवाल ये है – आपके लिए कौन सबसे बेहतर है?
इस ब्लॉग में हम इन दोनों SUV की एक डीटेल्ड तुलना करेंगे, जिससे आप आसानी से पता कर पीएंगे की कोण सी SUV आपके लिए बेस्ट है
डिजाइन और लुक्स
Audi Q5 2025:
- सिग्नेचर सिंगल फ्रेम ग्रिल
- मैट्रिक्स LED हेडलैंप्स
- क्रोम डिटेलिंग और क्लीन लाइन्स
- 19-इंच अलॉय व्हील्स
- रियर में डायनामिक टर्न इंडिकेटर
BMW X3 2025:
- शार्प किडनी ग्रिल
- एडेप्टिव LED हेडलाइट्स
- स्पोर्टी स्कल्प्टेड बॉडी
- 19 या 20-इंच अलॉय ऑप्शन
- नया रियर बम्पर और ट्विन एग्जॉस्ट डिज़ाइन
डिजाइन के मामले में Q5 ज्यादा प्रीमियम लगती है, जबकि X3 ज्यादा स्पोर्टी लगती है। अगर आप स्टाइल के साथ एथलेटिक कार चाहते हैं तो आपके लिए X3 बेहतर होगा।

इंटीरियर और कम्फर्ट
Audi Q5:
- वर्चुअल कॉकपिट प्लस
- 10.1-इंच टचस्क्रीन
- Bang & Olufsen साउंड सिस्टम
- थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
- पैनोरमिक सनरूफ
- नप्पा लेदर सीट्स
BMW X3:
- iDrive 8.5 इंटरफेस के साथ कर्व्ड 14.9″ टचस्क्रीन
- 12.3″ डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
- Harman Kardon ऑडियो सिस्टम
- Vernasca लेदर अपहोल्स्ट्री
- मल्टी-फंक्शन सीट्स और एम्बिएंट लाइटिंग
दोनों कारों में प्रीमियम इंटीरियर मिलते हैं, लेकिन BMW X3 टेक्नोलॉजी और स्पेस में थोड़ी बड़ी है। Audi Q5 में ऑडियो क्वालिटी शानदार है।
परफॉर्मेंस और ड्राइव एक्सपीरियंस
पैरामीटर | Audi Q5 2025 | BMW X3 2025 |
इंजन | 2.0L TFSI पेट्रोल (Mild Hybrid) | 2.0L TwinPower Turbo पेट्रोल / डीजल |
पावर | 261 hp | 248-282 hp |
ट्रांसमिशन | 7-स्पीड S tronic | 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक |
0-100 किमी/घंटा | 6.1 सेकंड | 6.4 सेकंड |
ड्राइव टाइप | Quattro AWD | xDrive AWD |
Audi Q5 हल्का और फुर्तीला महसूस होता है, जबकि BMW X3 स्पोर्टी ट्यूनिंग और हैंडलिंग में बेहतर है। लंबी ड्राइव के लिए X3 थोड़ा एडवांटेज देती है।
Also Read : Tata Harrier EV: दमदार रंगे फीचर्स और भारत में इसकी कीमत मात्र ₹21.49 lakh

सेफ्टी फीचर्स
Audi Q5:
- 8 एयरबैग्स
- अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल
- लेन डिपार्चर वार्निंग
- 360° कैमरा
- पार्क असिस्ट
BMW X3:
- 6 एयरबैग्स
- ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम
- क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट
- ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग
- फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
दोनों कारें हाई-एंड सेफ्टी टेक्नोलॉजी से लैस हैं, लेकिन Audi Q5 में एयरबैग्स और ड्राइवर असिस्ट फीचर्स ज्यादा एडवांस हैं।
Also Read : भारत में 2025 की टॉप लग्ज़री SUV: फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत

कीमत, वैल्यू फॉर मनी
वेरिएंट | Audi Q5 2025 | BMW X3 2025 |
बेस मॉडल | ₹ 65.18 लाख (एक्स-शोरूम) | ₹ 68.50 लाख (एक्स-शोरूम) |
टॉप वेरिएंट | ₹ 70.45 लाख | ₹ 74.90 लाख |
निष्कर्ष: Audi Q5 की शुरुआती कीमत थोड़ी कम है, जो इसे वैल्यू फॉर मनी बनाती है। BMW X3 थोड़ी महंगी है लेकिन स्पोर्टीनेस और तकनीकी फीचर्स के लिए प्रीमियम कीमत को जस्टिफाई करती है।
निष्कर्ष (Conclusion)
क्राइटेरिया | विजेता |
डिजाइन | व्यक्तिगत पसंद (Q5 = प्रीमियम, X3 = स्पोर्टी) |
इंटीरियर | BMW X3 |
परफॉर्मेंस | बराबरी, लेकिन X3 ज्यादा एंगेजिंग |
सेफ्टी | Audi Q5 |
टेक्नोलॉजी | BMW X3 |
कीमत | Audi Q5 |
अगर आप एक क्लासी और ज्यादा वैल्यू फॉर मनी SUV चाहते हैं, तो Audi Q5 एक बेहतरीन ऑप्शन है। वहीं, अगर आप थोड़ी ज्यादा कीमत देकर एक स्पोर्टी, टेक-फॉरवर्ड और ड्राइविंग में मजेदार SUV चाहते हैं, तो BMW X3 2025 आपके लिए बेहतर होगा।
अगर आपको यह तुलना उपयोगी लगी हो तो इसे शेयर करें, और नीचे कमेंट करके बताएं – आप कौन सी SUV पसंद करेंगे? और कारों की ऐसी ही तुलना और समीक्षा के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें।
Disclaimer:
इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट स्रोतों, आधिकारिक वेबसाइट्स और ऑटोमोबाइल लेखो पर आधारित है। कीमतें और फीचर्स समय के अनुसार बदल सकते हैं। कृपया खरीदने से पहले डीलरशिप से पुष्टि करें।
Also Read: